मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, क्योंकि उन्हें अपनी योजनाओं से मन मुताबिक लाभ न मिलने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी अपने भाई व बहनों से चल रही अनबन दूर होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।