मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपके घर किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की संगति की तरफ आप विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे और यदि किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।