मीन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं को लेकर आने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण भी कार्यक्षेत्र में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं, जिससे आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें। राजनीति में आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि वहां आपके काफी विरोधी होने की संभावना है। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी।