मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को करने में कुछ समस्याएं आएगी, जिनके लिए उन्हें अपने अधिकारियों से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण आप परेशान रहेंगे, जिस पर धन भी अच्छा खासा खर्च होगा। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।