मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है और आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए आप कुछ नई जगह निवेश करने के बारे में भी सोचेंगे। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी, जिससे आप एक दूसरे के और करीब आएंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।