मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
मीन राशि के व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके बनते कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने माता-पिता व गुरुजनों की सेवा करने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आप अपनी आंखें व कान दोनों खुले रखकर ही आगे बढ़े और आपके तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है।