मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति के मामले में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्त हो सकती है, जिसके लिए कोई लड़ाई झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, तो वह सुलझेगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए धन में मिलने की संभावना है। आप लोगों से तालमेल बनाकर चलेंगे और उनका भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। आपको यदि बिजनेस को लेकर समस्या चल रही है, तो उसे दूर करने के लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।