मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को अपने जूनियर से मदद की आवश्यकता होगी,जो आपको समय पर मिल जाएगी। आपने जो पुरानी यादें सजोंकर रखी थी,उन्हे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद-विवाद पनपे,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा व वरिष्ठ सदस्यों से ही उसे निपटवाना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह आज अपनी इस आदत को छोड़ सकते हैं। ऑफिस में आपको अपनी किसी महिला मित्र से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह पीठ पीछे आपकी चुगली लगा सकती हैं।