मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों के कारण परेशान रहेंगे और आपको तनाव बना रहेगा और चिंता होने के कारण आप बिजनेस संबंधी फैसले को समय पर नहीं ले पाएंगे। जीवनसाथी से यदि आपकी कहासुनी हो, तो आपको उन्हे समझना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगी। आपको आज कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा।