मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज के दिन आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप दिखावे में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और पारिवारिक रिश्तों में आप सहजता से आगे बढ़े और अपने महत्वपूर्ण कामों में पूरी सहजता दिखाएं। नौकरी के साथ-साथ आपको किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। किसी निवेश को करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें।