मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आपको कोई शारिरीक कष्ट चल रहा था, तो उससे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। परिवार में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप चुप लगाये, तो ही बेहतर रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलाने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपसे कोई चूक हो सकती है और कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है।