मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप परिवार के सदस्यों को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिससे आपका धन खर्च बढे़गा व आप अपने सुख भोग के साधनों पर भी कुछ व्यय करेंगे। आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो,तो आपको उसमें पुराने गिले-शिकवे lलेकर न बैठ जाएं,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर संबंधित किसी फॉर्म को भरना होगा,तभी वह जीवन में तरक्की कर पाएंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक आयोजन के होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।