मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी और आपकी संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को कोई दिल से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील बिल्कुल न दें। आपके जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। पारिवारिक बिजनेस में आपको ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो उसमें आपका कोई भारी नुकसान होने की संभावना है।