मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और लोग भी आपकी अच्छाइयों को पहचानेंगे और आपसे मित्रता रखने की चेष्ठा रखेंगे। आपके किसी परिजन के स्वास्थ्य में यदि गिरावट हुई, तो आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। आपका यदि कुछ धन कहीं अटका हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।