मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप संतान को संस्कारों का पाठ पढ़ाएंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी के बिजनेस में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आपको उनकी समस्या को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। श्रेष्ठजनों के आगमन से आपका मन प्रसन्न रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपने खर्चो को भी बढ़ा सकते हैं।