मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप आज उत्साह व जोश से भरे रहेंगे, जिसके कारण आप किसी भी कार्य को करने के लिए मना नहीं करेंगे, लेकिन किसी नए काम की पहल करना आपको नुकसान दे सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में चल रही यदि किसी समस्या को लेकर परेशान है, तो वह उसके लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपके किसी बनते काम में रोड़ा अटका सकता है।