मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में यदि सदस्यो मे कोई आपसी लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसमे दोनों पक्षो की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी लोग आप की चुगली लगा सकते हैं। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी चुगली लगा सकते हैं, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपको कोई जरूरी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।