मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको घर व बाहर के कामों में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी किसी लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने में कुछ समस्याएं आएंगी। बिजनेस में आप किसी से सलाह लेने से बचें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपकी किसी गलती को लेकर आपको अपने बॉस से माफी मांगनी पड़ सकती है।