मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप दान धर्म के कार्यों में पूरी रुचि दिखाएंगे। किसी कानूनी मामले में आप ढील देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी आय सामान्य रहेगी, लेकिन बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं। बिजनेस में आप स्मार्ट नीतियों को अपनाकर अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने आवश्यक निवेशों पर पूरा जोर दें, तभी उनसे आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।