मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। माता पिता से आप किसी बात को लेकर बेवजह उलझ सकते हैं। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आज अपने परिजनों से बातचीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा डालने की पूरी कोशिश करेंगे।