मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी सरकारी काम में पैसा लगाने के योग बनते दिख रहे हैं,लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो आपका वह धन फंस सकता है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज तरक्की मिलती दिख रही है। आपको कुछ धार्मिक कामों में भी धन व्यय करना होगा। आपको कुछ नए अवसर भी मिल सकते हैं,जिनसे आप धन लाभ कमा पाएंगे,लेकिन आपको परिवार के किसी सदस्य से समय पर सहयोग न मिलने के कारण आपका विश्वास टूटेगा।