मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई काम जो लंबे समय से अटक रहा था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। आपकी संतान किसी गलत राह पर आगे बढ़ सकती है, इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें।