मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना होगा, तभी वह किसी खास मुकाम पर पहुंच सकेंगे। आपकी कुछ योजनाओं पर जीवनसाथी की सेहत के कारण विराम लग सकता है, क्योंकि आप भागदौड़ में लगे रहेंगे, लेकिन किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाकर रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके आसपास के लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।