मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन परिवार में कुछ खटपट रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है। नौकरी में आपके कामों की सराहना होगी और प्रमोशन की बात भी आगे कर सकते हैं। आप किसी घर, मकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेंगी और आपका मनोबल भी और बढ़ेगा।