मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप कामों को लेकर कोई ढील ना दें, नहीं तो इससे आपको बाद में समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग यदि किसी के कहने में आकर कोई निवेश करेंगे, तो उससे उन्हें नुकसान हो सकता है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत करेंगे।