मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय क्षेत्र में आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आपको व्यवसाय में परिवर्तन करने से बचना होगा नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि आप किसी नई योजना में धन लगाएंगे,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। माताजी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकती हैं,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा।