मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर उनकी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाएंगे। आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।