मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोग अनुशासित, कर्मठ, जिम्मेदार और धैर्यवान होते हैं। ये अपनी मेहनत और लगन के दम पर जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं। इनके लिए नीलम धारण करना शुभ माना जाता है (ज्योतिषीय सलाह के बाद)। नीला और गहरा स्लेटी रंग इनके लिए शुभ माने जाते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अवसरों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। साझेदारी में किए गए कार्य अच्छे परिणाम दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत और ईमानदारी वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीत सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा और दिन में कुछ सुखद पल भी जुड़ेंगे। ससुराल पक्ष से किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। हालांकि व्यवसाय से जुड़ी कोई भी नई बातचीत किसी अनजान व्यक्ति के साथ करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।