मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है। परिवार में यदि सदस्यों में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति चल रही थी, तो वह भी आपको परेशान करेगी। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपका कोई विशेष काम आज रुक सकता है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग पर प्रशस्त होंगे।