मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा और राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों की मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थी गुरुओं के प्रति निष्ठा भाव व भक्ति में डुबे नजर आएंगे। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही लेन देन की समस्या समाप्त होगी,जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा और पहले से अधिक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी।