मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा। आपकी आय बेहतर रहेगी। आपको व्यवसाय में पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। कारोबार के कामों में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे। आप किसी से किए हुए वादे को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कुछ नए स्रोतों को व्यापार में शामिल कर सकते हैं। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे.