मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य को करने की शुरुआत कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती हैं। व्यवसाय में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवन साथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका किसी नए मकान को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है।