मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखेंगे,जिससे यदि उनको कुछ नाराजगी चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी,लेकिन आपको अपने कुछ खर्चों में ढील बरतने के कारण समस्या होगी। आपके खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप एक्स्ट्रा एनर्जी से भरपूर रहने के कारण किसी दूसरे के काम में भी फंस सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।