मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आपका मन काफी कामों को लेकर परेशान रहेगा। इसलिए आप ड्राइविंग करने से बचें, नहीं दुर्घटना के होने की संभावना है। व्यापार में यदि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो उससे आपको बाद में कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आप धन बहुत ही सोच विचारकर लगाएं। आप यदि नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो अभी आप कुछ समय पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में लोग भी आपकी बातों से नाखुश रहेंगे।