मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी आवश्यकताओं की कुछ वस्तुओं के खरीदारी की भी योजना बना सकते हैं और कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए आज एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी आपका कोई काम समय से पूरा होता दिख रहा है। घर और बाहर आपको सभी का सहयोग मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।