मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनकी किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। धन के मामलों में आप सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को मात दे पाएंगे।