मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके घर आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य आवभगत करते नजर आएंगे। आपको कोई काम पिताजी की मर्जी के बिना करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।