मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आपकी आय के बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अपनी माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो उनको कोई सिरदर्द और बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपका मन बच्चों के पढ़ाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी। आप अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको परिवार में किसी मनमुटाव की स्थिति को आने नहीं देना है।