मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। आप अत्यधिक भावुक होने के कारण कोई भी निर्णय समय से नहीं ले पाएंगे। आपका मन परिवार के किसी सदस्य की बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको यदि कोई संपत्ति संबंधित बंटवारे को लेकर समस्या चल रही थी, तो आपको उसे दूर करने की आवश्यकता है। जो जातक किसी योजना में धन का निवेश करते हैं, उन्हें उसमें सावधान रहना होगा। माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है।