मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में किसी बात को लेकर तनाव बन सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांगने आ सकते हैं। परिवार में लोग आपकी कहासुनी बातों को लेकर खरी-खोटी सुना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।