मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। यदि आपका अपने किसी मित्र से काफी समय से कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था,तो आज आप उसे समझाने की कोशिश करेंगे। आप गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए भी जा सकते हैं। जीवनसाथी से आपको किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांगनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य को विदेश जाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा,क्योंकि वह आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रच सकते हैं।