मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। व्यापार की कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी और भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को किया, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सभी का साथ और समर्थन आप पर बना रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको परेशान करेगा।