मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय ले तो बेहतर रहेगा।