मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। यदि पिछले दिनों यदि आपका कोई नुकसान हुआ था,तो उसकी भी भरपाई हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी डील को सावधानीपूर्वक फाइनल करना होगा,तभी वह उसका लाभ उठा पाएंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा,लेकिन परिवार की कोई कलह आपके तनाव कारण बनेगी।