मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और जन कल्याण के कार्यों में आप आगे रहेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।