मकर राशि के लोग मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। ये धैर्यपूर्वक अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। ये व्यावहारिक और ज़िम्मेदार होते हैं, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक कठोर भी बन सकते हैं। प्रशासन, इंजीनियरिंग और बिजनेस में ये सफल होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
भो, जा, जी, जू, खा, की, कू
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पिताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या उभरने से आपको भागदौड़ रहेगी। आप किसी काम को लेकर उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान दें आय और व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलें।
विज्ञापन
उपाय
अपने खानपान पर ध्यान दें, और ताजे फल खाएं।
घर में शुभ कार्य करें और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करें।
किसी रिश्तेदार को मदद करने के लिए अपना हाथ बढ़ाएं।
मकर राशि के लोगों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।v