मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। लोगों से आप करीबी बनाए रखें। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आपके सहयोगी भी आपका पूरा साथ देंगे। आपके आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अहंकार ना दिखाएं। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा, लेकिन संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे, सभी के प्रति आदर और सम्मान बनाए रखें। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।