मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको व्यस्त रहने के कारण वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप अपने पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान दें। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि किसी काम को लेकर लापरवाही दिखाई, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।