मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख और समृद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यक्तिगत मामले भी आपके पक्ष में रहेंगे और आप किसी आवश्यक कार्य के कारण अक्समात यात्रा पर जा सकते हैं। आपके निजी जीवन में आपकी रूचि बढ़ेगी और आपके कुछ करीबी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको बचना होगा। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको घर व बाहर अपने कामों में तालमेल बनाना होगा, नहीं तो आपके वह काम लटक सकते हैं और लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।