मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप ऊर्जा से भरे रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके काम नवीन ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।